फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर टिकट के लिए अब नहीं करनी पड़ेगी मारामारी, यात्रियों को मिलेगी ये खास सुविधा

Thu, 18 Jul 2019 04:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
टिकट बुकिंग - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

रेलवे यात्रियों को अब टिकट बुकिंग के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। देहरादून रेलवे स्टेशन पर सामान्य श्रेणी का टिकट पाने के लिए अब यात्रियों को लंबी लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। रेलवे प्रशासन की ओर से दून समेत मुरादाबाद मंडल के सभी ए-श्रेणी के रेलवे स्टेशनों पर जल्द ही आटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) लगाई जाएंगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने दून समेत सभी स्टेशनों के वरिष्ठ वाणिज्य निरीक्षकों से मशीनों की जरूरत की जानकारी मांगी है।

विज्ञापन


अक्सर सामान्य श्रेणी के टिकट लेने के लिए यात्रियों को काउंटर पर जूझते देखा जा सकता है। कई बार लाइन लंबी होने के कारण उनकी ट्रेन भी छूट जाती है। दून रेलवे स्टेशन के वरिष्ठ वाणिज्य निरीक्षक एसके अग्रवाल ने बताया कि स्टेशन पर एटीवीएम मुख्य दरवाजे के पास लगाई जाएगी। एटीवीएम के अलावा यात्रियों को मोबाइल एप के जरिये भी सामान्य श्रेणी का टिकट लेने की जानकारी दी जा रही है। इसे लेकर एक माह से जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है। 

दून स्टेशन पर प्रतिदिन औसतन चार से पांच हजार यात्री सामान्य श्रेणी का टिकट खरीदते हैं। ऐसे में स्टेशन पर एटीवीएम लगने से यात्रियाें को टिकट के लिए लंबी लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। इसके लिए उत्तर रेलवे दिल्ली मेट्रो की तर्ज पर स्मार्ट कार्ड जारी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को एटीवीएम में स्मार्ट कार्ड स्वाइप करना होगा। इसके बाद गंतव्य आदि की जानकारी फीड करने के बाद टिकट मिल जाएगा। स्मार्ट कार्ड प्रीपेड व्यवस्था पर काम करेगा। इसके 50 से पांच हजार रुपये तक के रिचार्ज उपलब्ध होंगे।

एटीवीएम से बने टिकट का नहीं होगा रिफंड 
प्रीपेड स्मार्ट कार्ड में कार्डधारक 50 से पांच हजार रुपये तक का रिचार्ज करा सकेंगे। इसकी वैधता रिचार्ज की आखिरी तिथि से छह माह तक होगी। एटीवीएम से टिकट लेने के बाद टिकट का मूल्य कार्ड में जमा राशि में से ही कट जाएगा। एटीवीएम से बने टिकट को रिफंड करने की सुविधा फिलहाल नहीं दी जा रही है।

एटीवीएम से यह रहेंगी सुविधाएं
- बिना लाइन में लगे दिन-रात किसी भी समय मिलेंगे द्वितीय श्रेणी के टिकट
- मशीन में स्टेशनों का रूट मैप भी होगा उपलब्ध
- प्लेटफार्म टिकट के साथ ही एकल व वापसी यात्रा के भी मिलेंगे टिकट
- कई भारतीय भाषाओं के साथ अंग्रेजी में भी उपलब्ध होगी जानकारी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें