देहरादून स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर चार की मरम्मत के चलते अगले एक माह तक दून-इंदौर और लिंक एक्सप्रेस देहरादून स्टेशन नहीं आएंगी।
19 फरवरी तक यह गाड़ियां हरिद्वार तक आएंगी और वहीं से संचालित होंगी। इंदौर एक्सप्रेस गरुवार और शुक्रवार शाम सात बजे दून रेलवे स्टेशन पहुंचती है। शुक्रवार और शनिवार सुबह पांच बजे रवाना होती है।
इलाहाबाद से लिंक एक्सप्रेस दोपहर एक बज कर दस मिनट पर दून पहुंचती है। यही रात 11 बजे काठगोदाम एक्सप्रेस बनकर हल्द्वानी जाती है। रेलवे स्टेशन अधीक्षक एसडी डोभाल ने बताया कि प्लेटफार्म की मरम्मत के कारण यह फैसला लिया गया है। यह व्यवस्था 15 जनवरी से ही लागू कर दी गई।