केदारनाथ आपदा के बाद लगातार गिर रहे पर्यटन के स्तर को सुधारने के लिए उत्तराखंड सरकार कुछ बड़ी हस्तियों की मदद लेगी। हेली सेवाओं से उत्तराखंड में पर्यटन को तस्वीर बदलने के लिए सरकार व्यापक प्रचार में बड़े नाम जोड़ने में जुट गई है।
हिमालय दर्शन सहित अन्य पर्यटन आकर्षण के पैकेज के लिए अमिताभ बच्चन की आवाज में प्रचार वीडियो तैयार करने के लिए विज्ञापन गुरु और लेखन प्रसून्न जोशी से संपर्क किया है।
धार्मिक पर्यटन के लिए गायक कैलाश खैर की आवाज भी रहेगी। आपदा के बाद पर्यटन में आई गिरावट को न केवल पटरी पर लाने बल्कि उसमें नई संभावनाएं राज्य सरकार तलाश रही है।
राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड पर्यटन को पहचान देने के लिए मौजूदा उबाऊ टीवी विज्ञापनों की जगह नामी आवाज और चेहरों को जोड़ा जा रहा है।