फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात जन्मों का वादा 7 महीने में टूटा

Tue, 29 Oct 2013 05:11 PM IST
अमर उजाला, लैंसडौन
विज्ञापन
विज्ञापन
सात जन्मों तक साथ निभाने के लिए गए सात फेरों और सात बचनों को सात महीने में ही भुला दिया गया। नव दंपत्ति का प्रेम संबंध परवान चढ़े अभी चंद महीने हुए थे कि दोनों के रिश्तों में इस कदर खटास आ गई कि मामला कोतवाली तक पहुंच गया। पुलिस ने पत्नी की रिपोर्ट पर मारपीट के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


थाने पहुंचे शिक्षक-शिक्षिका
नगर की रहने वाली पूनम देवी की ओर से पुलिस को बताया कि उसका पति सुधीर मारपीट और दहेज के लिए प्रताड़ित करता है। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग सोमवार को कोतवाली में सुलह समझौता करवाने में लगे रहे।

कई दौर की वार्ता हुई लेकिन कोई बात नहीं बनी। महिला ने मारपीट की तहरीर में मेडिकल रिपोर्ट भी लगाई थी। शाम सात बजे तक भी जब सुलह नहीं हो पाई तो पुलिस ने मारपीट में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


दोनों नवदंपत्ति पेशे से शिक्षक हैं। पिछले कुछ समय तक वह एक ही विद्यालय में कार्यरत थे। दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हुआ और सात महीने पहले वह परिणय सूत्र के बंधन में बंध गए। लेकिन सात महीनों में ही रिश्तों में ऐसी खटास आई कि सारे सूत्र और सारे बंधन टूटकर बिखर गए और मामला कोतवाली पहुंच गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें