रेलवे फाटकों की मरम्मत के मद्देनजर चार अलग-अलग दिन हरिद्वार बाईपास, अजबपुर कलां और अजबपुर खुर्द मार्ग पर यातायात बाधित रहेगा।
वाहन नहीं चलेंगे
उत्तरी रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने बताया कि नौ दिसंबर को अजबपुर खुर्द में स्थित रेलवे फाटक की मरम्मत होगी। इस दिन सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मोथरोवाला रोड पर वाहन नहीं चलेंगे।
पढ़ें, बेटे के लिए तांत्रिक के चंगुल में फंसी मां
वहीं 13 दिसंबर को अजबपुर कलां, मातावाला रोड स्थित क्रॉसिंग की मरम्मत होगी। यहां पर भी सुबह आठ बजे से पांच बजे तक यातायात पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
पढ़ें, यौन शोषण प्रकरणः अपर सचिव जोशी सस्पेंड
इसी क्रम में 17 और 18 दिसंबर को शाम सात से सुबह आठ बजे तक हरिद्वार बाईपास पर यातायात बाधित रहेगा।
पढ़ें, देहरादून में हाईटेक होगा नरेंद्र मोदी का शंखनाद
उन्होंने बताया कि हरिद्वार बाईपास से इस वक्त निकलने वाले वाहन रिस्पना पुल से प्रिंस चौक होते हुए आईएसबीटी जा सकते हैं। इस दौरान ट्रेनों के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।