फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक सिस्टम सुधारने को अफसरों ने कसी कमर

Fri, 19 Feb 2016 01:07 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून का ट्रैफिक सिस्टम ठीक करने के लिए मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने गढ़वाल मंडलायुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित करने के आदेश दिए हैं। इस समिति में सभी प्रमुख विभागों के अधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने कहा कि इस समिति में नगर निगम, एमडीडीए, जल संस्थान, बिजली विभाग, दूरसंचार, यातायात पुलिस, वन विभाग के शीर्ष अधिकारी शामिल रहेंगे। सचिवालय में शहरी यातायात पर आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि देहरादून की यातायात व्यवस्था में सुधार दिखना चाहिए।

कार्यशाला में जो सुझाव आए हैं, उसी आधार पर एक वृहद कार्य योजना तैयार की जाए। तात्कालिक, मध्यकालिक और दीर्घकालिक कार्ययोजना बनाने से फायदा होगा। ट्रैफिक इंजीनियरिंग के लिहाज से जरूरी कदम उठाने और नियमित रूप से उसे लागू करना आवश्यक है।
विज्ञापन


कहा कि वह खुद भी प्रगति की समीक्षा करेंगे। इससे पूर्व हैदराबाद के कमिश्नर रह चुके रिटायर्ड आईएएस केशव वर्मा, महाराष्ट्र के पूर्व डीजीपी डॉ. पश्रीचा ने अपने राज्यों में यातायात सुधार के लिए किए गए सफल प्रयोगों को साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें