फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छह ग्रामीण मार्गों पर आवाजाही बंद

Mon, 27 Jul 2026 02:34 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश और भूस्खलन की वजह से राजधानी के कई मार्गों की स्थिति खराब हो चुकी है। कई मार्ग ऐसे हैं जहां पर पहाड़ी से मलबा गिरने या भू-स्खलन की वजह से मजबूरन उन पर यातायात को रोकना पड़ा। रविवार रात तक दून के करीब छह मार्गों की हालत बहुत खस्ता थी। लोनिवि की ओर से इन सभी मार्गों पर काम किया जा रहा है ताकि जल्द से इन पर जल्द से जल्द यातायात को सुचारु किया जा सके।
विज्ञापन

खरडी लिंक से बनियाना वाला मार्ग कई जगह मलबा आने की वजह से बाधित है। यही नहीं लाखामंडल से जगथान वाला मार्ग पर भी करीब आठ जगह पर मलबा आ गया है। इसकी वजह से इस मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ है। आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह बाडवाला-जूडो-मटोगी मार्ग भी कई जगह मलबा आने की वजह से बंद है। चकराता क्षेत्र में सिलीखड्डू कुनैन मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया है। सहस्रधारा से सरोना जाने वाला मार्ग भी मलबा आने और क्षतिग्रस्त होने की वजह से बंद है। इसके अलावा लंबीधार-किमाड़ी मार्ग पर भी पहाड़ी से खिसककर मलबा आ गया। इसकी वजह से इस मार्ग को भी बंद करना पड़ा।
जेसीबी से हटाया जा रहा मलबा
लोनिवि की ओर से इन मार्गों पर काम चल रहा है। बताया गया कि जहां-जहां मार्ग पर मलबा आया है उसे जेसीबी से हटाया जा रहा है ताकि मार्ग को सुचारु किया जा सके। इसके अलावा जो मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उनके लिए भी फिलहाल अस्थाई व्यवस्था की जा रही है ताकि मार्ग को खोला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें