बदरीनाथ हाईवे रविवार को मैठाणा में करीब तीन घंटे तक अवरुद्ध रहा। हालांकि अभी पैदल यात्रियों के मार्ग खोला गया है, लेकिन बड़े वाहनों की आवाजी अभी भी बंद है।
शनिवार को रातभर हुई बारिश से रविवार को सुबह पांच बजे चट्टान से मलबा और बोल्डर हाईवे पर आ गए। बीआरओ की मशीनों और मजदूरों ने सुबह आठ बजे तक हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु किया।
हाईवे अवरुद्ध होने से पुलिस की ओर से यात्रा वाहनों की आवाजाही नंदप्रयाग-कोठियालसैंण से कराई गई। हाईवे पर भूस्खलन क्षेत्र लामबगड़ में इन दिनों हाईवे सुचारु बना हुआ है। यहां बीआरओ और एनएच (लोनिवि) की ओर से मशीनों के साथ कर्मियों की तैनाती की गई है।