शनिवार देर रात हुई बारिश के कारण गंगोत्री हाईवे पर बोल्डर गिरने से हाईवे बाधित हो गया। इसके चलते सुबह हाईवे पर आने वाली यात्री वहीं फंस गए। बाद में यात्रियों को किसी तरह वापस भेजा गया।
वहीं बीआरओ की टीम मशीनों से बोल्डर हटाने में जुटी हुई है। डबरानी पुल और लोहारी नागपाला परियोजना के बीच पहाड़ी से बोल्डर आने से गंगोत्री हाईवे अपराह्न तीन बजे बाधित हो गया है।
बीआरओ के कर्मचारी मशीनों सहित मौजूद हैं, जो बोल्डर हटाने का काम कर रहे हैं। आपदा प्रबंधन व बीआरओ के अधिकारी देर शाम तक बोल्डर हटाकर हाईवे को बहाल करने का दावा कर रहे हैं।
शनिवार देर रात हुई बारिश के कारण गंगोत्री हाईवे चड़ेती के पास सुबह सात बजे बोल्डर आने से बंद हो गया था। करीब 25 मिनट के बाद बोल्डर को हटाकर मार्ग खोल दिया था।