फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे बाद खुला बदरीनाथ हाईवे, बड़े वाहनों की आवाजाही अभी भी बंद

Sun, 16 Jul 2017 08:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर 
विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे रविवार को मैठाणा में करीब तीन घंटे तक अवरुद्ध रहा। हालांक‌ि अभी पैदल यात्रियों के मार्ग खोला गया है, लेक‌िन बड़े वाहनों की आवाजी अभी भी बंद है।
विज्ञापन


शनिवार को रातभर हुई बारिश से रविवार को सुबह पांच बजे चट्टान से मलबा और बोल्डर हाईवे पर आ गए। बीआरओ की मशीनों और मजदूरों ने सुबह आठ बजे तक हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु किया।

हाईवे अवरुद्ध होने से पुलिस की ओर से यात्रा वाहनों की आवाजाही नंदप्रयाग-कोठियालसैंण से कराई गई। हाईवे पर भूस्खलन क्षेत्र लामबगड़ में इन दिनों हाईवे सुचारु बना हुआ है। यहां बीआरओ और एनएच (लोनिवि) की ओर से मशीनों के साथ कर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार-बार हो रही बार‌िश बढ़ा रही मुसीबत

उधर, जोशीमठ क्षेत्र में शनिवार रात को हुई भारी बारिश से चट्टान टूटने से सलूड़-डुंग्रा मोटर मार्ग अवरुद्ध हो गया। चट्टान से बड़े-बड़े बोल्डर सड़क पर आ गए।

रविवार को भी सड़क खोलने का काम शुरू नहीं हो पाया है, जिससे सलूड़ और डुंग्रा गांव के ग्रामीणों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

​इधर, लोक निर्माण विभाग के ईई धन सिंह रावत का कहना है कि बार-बार मौसम खराब होने से सड़क खोलने का काम बाधित हो रहा है। सोमवार तक सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें