फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ ने चालकों को पढ़ाया यातायात नियमों की सुरक्षा का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
कालसी। विकासनगर के एआरटीओ एसके निरंजन ने सोमवार को हरिपुर कालसी गांव में वाहन चालकों को यातायात सुरक्षा का पाठ पढ़ाया। उन्होंने चालकों को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत आयोजित इस गोष्ठी में एआरटीओ ने कहा कि परिवहन विभाग के नियमों का पालन किया जाना चाहिए। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग किया जाना अनिवार्य है। ज्यादातर हादसों का कारण वाहन चलाते समय शराब का सेवन करना पाया गया है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी इलाकों में अक्सर नियमों को ताक पर ओवरलोडिंग की जाती है, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि चालकों को बिना लाइसेंस के वाहन नहीं चलाना चाहिए। इस मौके पर वाहन चालक रतन सिंह रावत, गजेंद्र सिंह नेगी, गजेंद्र सिंह चौहान, सुरेश शर्मा और श्याम सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें