फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जुलाई को डाट काली मार्ग पर बंद रहेगा ट्रैफिक, यहां रहेगा डायवर्जन

Thu, 29 Jun 2017 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मां डाट काली मंदिर में आयोजित होने वाले रात्रि जागरण और भंडारे के मद्देनजर यातायात डायवर्ट रहेगा। जागरण एक जुलाई और भंडारा दो जुलाई को होगा। 
विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक धीरेंद्र गुंज्याल के मुताबिक जागरण और भंडारा में हर साल हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं। इस बार भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है।

लिहाजा लोगों की सुविधा को देखते हुए यातायात डायवर्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि यातायात डायवर्जन की व्यवस्था एक जुलाई सुबह 10 बजे से लागू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह दस बजे से भारी वाहन और अपराह्न चार बजे से हल्के वाहन प्रतिबंधित होंगे। दो जुलाई भंडारे के समापन तक रूट डायवर्जन रहेगा। एसपी ट्रैफिक के मुताबिक मंदिर और आसपास में पार्किंग के लिए जगह नहीं है। सीओ से पार्किंग सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

ऐसा रहेगा डायवर्जन प्लान 
- आईएसबीटी से सहारनपुर, रुड़की, दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन हरिद्वार होते हुए जाएंगे।
- सहारनपुर से देहरादून आने वाले वाहन छुटमलपुर से हरबर्टपुर होकर आएंगे।
- रुड़की से देहरादून आने वाले वाहन वाया हरिद्वार होकर देहरादून आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें