फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 मार्गों पर यातायात बहाल

विज्ञापन
हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर आए मलबे को हटाजी जेसीबी। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
विकासनगर/चकराता। भारी बारिश के बीच मलबा आने से बंद हुए जौनसार बावर के 19 संपर्क मार्गों पर रविवार को यातायात बहाल हो गया। लोनिवि ने सभी मार्गों से मलबा हटाकर यातायात बहाल कराया। इससे इन सड़कों से जुड़े 35 गांवों की आबादी ने राहत की सांस ली। सड़कों के बंद होने के कारण लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। फसलें भी समय पर मंडी तक नहीं पहुंच पा रही थीं।
विज्ञापन

बीते बृहस्पतिवार को क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश के बीच 28 संपर्क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई थी। इनमें से विभाग ने बीते शनिवार को नौ संपर्क मार्गों पर आवाजाही बहाल करा दी थी। शेष बचे 19 संपर्क मार्गों पर रविवार को आवाजाही बहाल करा दी गई। काश्तकार अजब सिंह, गुलाब सिंह, रमेश चौहान आदि का कहना है कि अब तक सड़कों के बंद होने के कारण उन्हें फसलों को खच्चरों पर लादकर मुख्य सड़क तक लाना पड़ रहा था। इसमें उन्हें माल-भाड़े के रूप में अधिक रकम चुकानी पड़ रही थी, लेकिन अब उनकी फसलें सही समय पर मंडी तक पहुंच सकेंगी। वहीं, लोनिवि साहिया के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह ने बताया कि सभी सड़कों पर यातायात बहाल कर दिया गया है।
----
ये सड़कें खुलीं
लोनिवि साहिया के अंतर्गत शंभू की चौकी-दधऊ-बनसार, हईया-अलसी-कसनी, हईया-अलसी-ककाड़ी, हईया-पंजिया, ग्वासापुल-समोग मझगांव, कोरुवा-क्वारा, बडनू-जोशीगांव, लालपुल-निथला, पीएमजीएसवाई के अंतर्गम माक्टी-पोखरी, बाणा-चिल्हाड़, खारसी-कैलनखड्ड-डिमिच, लेल्टा-मंडोली, टगरी, परियाड़-सिमोग, कुनैन-सैंज, कांडा-ट्यूटाड़, अटाल-सैंज, पुरटाड़ और लोनिवि चकराता के अंतर्गत हयो-कैत्री मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारु की गई।
विज्ञापन

---
दो घंटे बंद रहा हरिपुर-कोटी-मीनस मार्ग
धमोग के पास भारी मात्रा में मलबा आने से हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग बंद हो गया। सड़क पर करीब दो घंटे वाहनों की आवाजाही थमी रही। इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। 40 गांव की आबादी का संपर्क विकासनगर बाजार से कट गया। सड़क पर तेज बारिश के बीच रविवार दोपहर दो बजे धमोग के पास भारी मात्रा में मलबा आ गया था, जिसे शाम चार बजे लोनिवि ने जेसीबी से हटाकर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें