फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार से 'बदल' जाएंगे देहरादून के रास्ते

Wed, 11 Mar 2015 09:32 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
विस सत्र और झंडा मेला बुधवार से नौ दिन तक देहरादून के लोगों को जाम से बेहाल करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसी स्थिति में पुलिस को सजग रहने के निर्देश दिए गए हैं, फिर भी रास्ते में फंसकर खीजने के बजाय आप रूट डायवर्जन और जुलूस का रास्ता मालूम करके ही घर से बाहर निकलें तो बेहतर रहेगा।

मंगलवार को शहर के सभी मुख्य मार्गों पर जाम ने लोगों को जमकर परेशान किया। मातावाला बाग से लेकर प्रिंस चौक तक वाहनों की लंबी कतार रही। दर्शनलाल चौक से लेकर घंटाघर तक ट्रैफिक रेंगता रहा।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पुष्पक ज्योति ने विधानसभा बजट सत्र के दौरान ड्यूटी पर लगाए गए पुलिसकर्मियों को सजगता के निर्देश दिए। वक्त पर ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचने के साथ मोबाइल प्रयोग न करने और लोगों से विनम्रता से पेश आने की नसीहत दी है। हर पुलिस कर्मी को बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट और लाठी साथ रखने को कहा गया है।

एसपी देहात मणिकांत मिश्रा विधानसभा के अंदर और पुलिस अधीक्षक नगर अजय सिंह बाहर की व्यवस्था संभालेंगे। यातायात की जिम्मेदारी एसपी ट्रैफिक प्रदीप राय को दी गई है। झंडा मेले में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को भी टिप्स दिए गए हैं।

जुलूस आने पर लगाएं बैरियर
एसएसपी ने बैरियर पर ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को हिदायत दी कि जुलूस आने के समय ही बैरियर बंद कर यातायात रोका जाए। प्रयास हो कि आने-जाने वाले लोगों को कम से कम परेशानी होने पाए।
विज्ञापन


प्रभावित रहेगा कामकाज
इस दौरान पुलिस का नियमित कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहेगा। न फोर्स उपलब्ध रहेगी, न यातायात व्यवस्था को तवज्जो मिल पाएगी। दारोगाओं के ड्यूटी पर होने से विवेचना निस्तारण भी बाधित रहेगा।

ऐसे बदला गया है मार्ग
- मसूरी से हरिद्वार-ऋषिकेश जाने वाले वाहन रिंग रोड के जरिये सहस्त्रधारा, रायपुर रोड होते हुए जोगीवाला से जाएंगे।
- मसूरी-राजपुर से आईएसबीटी की तरफ आने वाले वाहन घंटाघर से सहारनपुर चौक होते हुए आएंगे।
- आराघर से हरिद्वार की तरफ जाने वाले वाहन नेहरू कालोनी स्थित डिपार्टमेंटल चौराहे से पुलिया नंबर छह से जोगीवाला होते हुए जाएंगे।
- धर्मपुर चौक से आईएसबीटी जाने वाला यातायात माता वाला मंदिर रोड होते हुए पुरानी बाईपास चौकी से होकर जाएगा।
- मोहकमपुर की तरफ से मसूरी जाने वाले वाहन रिंग रोड होते जाएंगे।
- डायवर्जन के समय रिस्पना से शहर में आने वाले बाईपास चौकी या आईएसबीटी की तरफ से आएंगे।
- मोथरोवाला तिराहे से बाईपास रोड पर दुपहिया वाहन ही अनुमन्य रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें