फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण के खिलाफ चले महाअभियान से जाम हुआ देहरादून

Thu, 22 Jun 2017 01:12 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Traffic Jam - फोटो : file photo
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में अतिक्रमण के खिलाफ चलाए गए महाअभियान से शहर की सड़कें जाम हो गई। लोग कई घंटों तक जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन


गुरुवार को राजधानी देहरादून में प्रस्तावित मॉडल रोड पर अतिक्रमण हटाने को लेकर महाअभियान चलाया गया। जिससे शहर की रफ्तार रुक गई। घंटाघर से आईएसबीटी तक चलाए गए इस अतिक्रमण हटाओ अभियान से पूरी सड़क जाम हो गई। जिसक कारण लोग काफी देर तक जाम में फंस गए।

इतना ही नहीं जाम के कारण ऑफिस जाने वाले लोग समय से ऑफिस नहीं पहुंच पाए। एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। बता दें कि गुरुवार सुबह छह बजे राजधानी के करीब 374 चिन्हित जगहों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि आईएसबीटी टर्नर रोड से लेकर घंटाघर तक की सड़क को राजधानी के मॉडल रोड के तौर पर विकसित किया जाना है। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक की इस महत्वाकांक्षी योजना को लेकर नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई, जलसंस्थान समेत तमाम सरकारी विभागों की ओर से कवायद जारी है लेकिन मॉडल रोड बनाने में बड़ी बाधा अतिक्रमण है।

अतिक्रमण हटाने के लिए छह जोन बनाए गए थे। जिनमें से दोपहर 12 बजे तक तीन जोन की कारवाई पूरी हुई। बताया गया कि बाकी तीन जोन में की कार्रवाई दोपहर दो बजे तक पूरी हो जाएगी। हालांकि दोपहर में हुई बारिश के चलते अतिक्रमण की करवाई कुछ देर के लिए स्थगित करनी पड़ी।
विज्ञापन


प्रशासन के ही आंकड़ों पर नजर डाले तो नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के संयुक्त सर्वे में इस रोड पर 374 पक्के अतिक्रमण चिन्हित किए गए हैं। जहां लोगों ने मकान के साथ ही व्यावसायिक प्रतिष्ठान खोल लिए हैं। इन्हें हटाने के लिए नगर निगम और पीडब्ल्यूडी की ओर से नोटिस जारी किए गए लेकिन कब्जेदारों पर कोई असर नहीं हुआ। ऐसे में अब शहरी विकास मंत्री के आदेश पर कब्जों को हटाने को लेकर महाअभियान चलाने की तैयारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें