फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: परंपरा भी निभी, आस्था भी झलकी, पीर महाराज को अष्टधातु की भेंट

Tue, 08 Sep 2026 02:13 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड क्षेत्र के खारसी, मानवा और गेहरी गांव की धियाणटुडियों (बेटियों) ने पीर महाराज के जागड़े पर्व पर अष्टधातु की मूर्ति भेंट कर अपनी श्रद्धा और आस्था प्रकट की। गेहरी स्थित मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने देव दर्शन कर आशीर्वाद लिया और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


पीर महाराज मंदिर प्रांगण गेहरी में आयोजित कार्यक्रम में देवमालियों और पुजारीगणों की अगुवाई में देव चिन्ह को परंपरानुसार स्नान कराया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं को महासू महाराज, कइलू महाराज और शिरगुर महाराज के दर्शन कराए गए। देव चिन्ह को गेहरी स्थित पीर महाराज मंदिर प्रांगण में पहुंचाए जाने के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ देव डोली के साथ चलते रहे।
मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। इसमें दूरदराज के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर पीर महाराज के जयकारों से गूंजता रहा। कार्यक्रम में सदर स्याणा शूरवीर सिंह, देवमाली अमित सिंह चौहान, ग्राम प्रधान प्रियंका, डबली, दिवान सिंह, खजान सिंह, शर्मिला देवी, अमिता, प्रमिला, आशा और सूरत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें