फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जर्जर पुल के निर्माण की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र

Tue, 08 Sep 2026 02:12 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्यन छात्र संगठन ने सोमवार को डाकपत्थर के पास शक्ति नहर पर बने जर्जर झूला पुल के निर्माण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। संगठन ने लोक निर्माण विभाग को ज्ञापन सौंपकर जल्द निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन


छात्र संगठन के सदस्यों ने बताया कि पुल की हालत लंबे समय से खराब है। लकड़ी के तख्ते टूटे हैं और नट-बोल्ट ढीले हो गए हैं। इससे छात्र-छात्राओं व स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। संगठन ने पहले निजी खर्च पर पुल की मरम्मत भी कराई थी। हालांकि, यह स्थायी समाधान साबित नहीं हुआ। संगठन ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी न होने पर कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठेंगे। प्रदर्शन में छात्र संघ महासचिव शिवानी, दजवीर सिंह राणा और समीर सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें