फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: उत्पीड़न के विरोध में एसएसपी से मिले व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
व्यापारियों ने उत्पीड़न के विरोध में एसएसपी से मुलाकात की। आरोप लगाया कि एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं की ओर से व्यापारियों को धमकाया जा रहा है।

व्यापारियों ने कहा कि व्यापार करने की एवज में उनसे रकम मांगी जा रही है। एक कैफे लॉज में संचालक व कर्मचारियों से बदसलूकी कर दबाव बनाया गया। सोशल मीडिया पर वैश्य समाज के लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इन मामलों में राजपुर और रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर व्यापारी ध्रुव गुलाटी, उत्तरांचल सर्व समाज सभा के विवेक, उत्तरांचल पंजाबी महासभा के गुरजिंदर आनंद, राष्ट्रीय स्वाभिमान मोर्चा के अध्यक्ष आदेश मंगल, दिलाराम बाजार व्यापार मंडल के विवेक अग्रवाल, प्रवीण गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


अराजक तत्व फैला रहे भ्रम, शिकार हो रहे व्यापारी

दून उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन नागलिया ने कहा कि प्रदेश में पहाड़ और मैदान विषय पर अराजक तत्वों की ओर से भ्रम फैलाया जा रहा है। इसका शिकार व्यापारी हो रहे हैं। जबकि, हर व्यापारी राज्य बनने से पहले से ही यहां निवास कर रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें