फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा में भी मुनाफा तलाश रहे व्यापारी

Thu, 18 Jul 2013 11:35 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदा में किस तरह मुनाफा खोरी की जाए। आपदा की आड़ में किस तरह से कम कीमत की सामग्री को अफसरों से सांठ-गांठ करके ऊंची कीमत पर बिक्री की जाए। इसको लेकर व्यापारी सक्रिय हो गए है।
विज्ञापन


अपनी सेटिंग करने के लिए व्यापारी रोजाना अधिकारियों के घर से लेकर कार्यालय तक का चक्कर काट रहे हैं। अधिकारियों के मना करने के बावजूद नया आफर सुझाने में नहीं चूक रहे, लेकिन दूसरे राज्यों से इतना अधिक सामग्री आ चुकी है कि उनकी दाल नहीं गल पा रही।

नए-नए आफर दिए जा रहे हैं
कंबल, बर्तन, कीट और टेंट से लेकर तरह की सरकार द्वारा सामग्री खरीदने के लिए अधिकारियों के पास व्यापारी और दुकानदार संपर्क कर रहे हैं। उन्हें नए-नए आफर दिए जा रहे हैं। अफसरों को भी प्रलोभन दिया जा रहा है, जिससे प्रशासनिक अधिकारी आपदा प्रभावितों को राहत सामग्री भेजने के लिए खरीददारी कर सकें।
विज्ञापन


अफसरों के लिए मुश्किल यह है कि गुजरात, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान सहित दूसरे राज्यों से इतने बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव सामग्री पहुंच रही है कि उसे आपदा प्रभावित क्षेत्रों में भेजना मुश्किल हो रहा है। स्पोर्ट्स कालेज से लेकर एमडीडीए कार्यालय तक में सामग्री भरी पड़ी है। भेजने के लिए वाहन तक नहीं मिल पा रहे।

प्रलोभन में नहीं आ रहे
ऐसे में अगर किसी अफसर की ओर से किसी प्रकार का समान खरीदा जाता है तो सीधे उस पर सवाल खड़ा होना लाजमी है। इसी को ध्यान में कोई भी अधिकारी दुकानदारों और व्यापारियों के प्रलोभन में नहीं आ रहे। सचिव एमडीडीए बंशीधर तिवारी का कहना है कि इतनी सामग्री उपलब्ध है कि अभी खरीदने की कोई जरूर ही नहीं है। जो भी प्रस्ताव लेकर आ रहे, उसे सीधे मना किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें