नॉर्दर्न इंडिया इंटनेशनल ट्रेड फेयर में लोगों की काफी भीड़ उमड़ रही है। मेले में लोग दीपावली से पूर्व घरों को सजाने के सामान की खरीदारी कर रहे हैं।
कश्मीर के वस्त्रों और आभूषणों के प्रति विशेष रुचि
इसके साथ ही गर्म कपड़ों, आभूषणों के प्रति भी लोगों की रुचि दिखाई रहे हैं। इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड इवेंट ऑर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में परेड ग्राउंड में आयोजित ट्रेड फेयर के दूसरे दिन रविवार को दोपहर बाद लोगों के आने का सिलसिला शुरू हुआ।
मेले में करीब 250 स्टॉल लगाए गए हैं। यहां स्थानीय उत्पादों के अलावा विभिन्न राज्यों के हस्तनिर्मित उत्पाद भी शामिल हैं। दूसरे दिन लोगों में गुजरात और कश्मीर के वस्त्रों और आभूषणों के प्रति विशेष रुचि दिखाई दी।
ट्रेड फेयर में वायु सेना और आईटीबीपी के स्टॉल भी मौजूद हैं, जहां युवाओं को सेना में कैरियर के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
साथ ही उत्तराखंड माटी कला बोर्ड की ओर से प्रदर्शित मिट्टी से बने उत्पादों ने भी लोगों को आकर्षित किया। मेले में कॉफी बोर्ड ऑफ इंडिया, उत्तराखंड खादी, कोकोनट बोर्ड ऑफ इंडिया आदि ने भी स्टॉल लगाए हैं।