फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून में लगा किताबों का मेला

Tue, 12 Nov 2013 12:34 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप किताब पढ़ना पसंद करते हैं तो राजधानी देहरादून में आपके लिए बेहतर विकल्प मौजूद है।
विज्ञापन


उचित मूल्य पर मिल रहीं किताबें
इन दिनों राजधानी स्थित पेरड ग्राउंउ में पुस्तक मेला आयोजित किया गया है। जहां आपकी पसंद की किताबें उचित मूल्य पर मिल जाएंगी। पुस्तकों पर 50 प्रतिशत तक की छूट भी दी जा रही है।

यहां हर वर्ग के लिए अच्छी किताबें मौजूद हैं। इसके साथ ही यहां लगे ट्रेड फेयर से आप अपने दैनिक इस्तेमाल और अन्य तरह की वस्तुएं भी खरीद सकते हैं। मेले में उपलब्ध जूट के बनाए उत्पाद दूनवासियों द्वारा काफी पसंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


उत्तरांचल ट्रेड महोत्सव में नेशनल जूट बोर्ड पवेलियन सभी का ध्यान खींच रहा है। यहां पर सर्वोत्तम जूट उत्पादों को छूट पर खरीदने का अवसर है। यहां प्रमुख जूट उत्पादकों के स्टॉल लगा हुआ है।
विज्ञापन


ये भी मिलेगा यहां
मेले में ब्रांडेड प्रोडक्ट के साथ ही बच्चों के लिए अत्याधुनिक खिलौने, छोटे बच्चों के लिए संगीतमय हिंदी और अंग्रेजी की वीडियो-आडियो सीडी, हेल्थ केयर प्रोडक्ट्स, मेलामाइन क्रॉकरी, राजस्थान की चूरन सुपारी, भदोई के कारपेट, एक ग्राम गोल्ड ज्वैलरी, पानीपत हैंडलूम, कश्मीरी हैंडलूम, साउथ गोल्ड ज्वेलरी आदि के स्टाल मौजूद हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें