फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते से ट्रैक्टर ले जाने पर रोका चालक ने महिला के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाया

विज्ञापन
हादसे में घायल हुई ट्रैक्टर-चालक - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ी कि एक पक्ष के लोगों ने एक ट्रैक्टर चालक के सिर पर डंडे से वार कर दिया। जिससे उसका पैर कलच्छ से हट गया और ट्रैक्टर एक वृद्ध महिला के ऊपर जा चढ़ा। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी छाती और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। आनन-फानन में परिजन घायल को लेकर सीएचसी सहसपुर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

असगरी (72) पत्नी मकसूद निवासी अपर छरबा के घर के बगल से खेतों तरफ एक रास्ता जाता है। बताया जा रहा है कि उक्त रास्ते को लेकर उनका गांव में रहने वाले कासिम के परिवार के साथ विवाद चल रहा है। सोमवार शाम को कासिम खेत जोतने के बाद ट्रैक्टर लेकर उक्त रास्ते से घर लौट रहा था। तभी वहां पर असगरी और उसके परिवार के लोग आ गए। उनकी कासिम के साथ कहासुनी होने लगी। आरोप है कि इस दौरान कासिम पर किसी ने डंडे से हमला कर दिया। जिससे उसका पैर कलच्छ से हट गया और ट्रैक्टरअसगरी के ऊपर जा चढ़ा। हादसे में कासिम भी चोटिल हो गया। प्रभारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार का कहना है कि मामले में अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

हादसे में घायल हुई महिला।- फोटो : VIKAS NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें