फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: वीकेंड पर उमड़े पर्यटक, सड़कों पर लगा लंबा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार वीकेंड पर देहरादून के पर्यटन स्थलों पर काफी भीड़भाड़ रही। बाहर से घूमने आए दूसरे राज्यों के पर्यटकों के वाहनों की वजह से शहर की सड़कों पर जाम लगा रहा। इससे स्थानीय लोग और पर्यटकों काफी परेशान रहे। पर्यटन स्थलों पर भी वाहनों का जाम दिखा। गुच्चू पानी, मालदेवता और सहस्त्रधारा में क्षमता से अधिक वाहन आने से पार्किंग की समस्या रही। वाहनों को खड़ा करने के लिए पर्यटक जूझते दिखे।
विज्ञापन




रविवार को पर्यटन स्थलों पर भीड़ उमड़ने से पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों की खूब चांदी रही। गुच्चू पानी के दुकानदार राजीव गुरुंग ने बताया कि वीकेंड पर उम्मीद से ज्यादा कारोबार हुआ। गुच्चू पानी की सड़क संकरी होने के चलते वीकेंड पर जाम की समस्या रही। दिन भर में कई बार जाम लगा। ऐसा ही हाल सहस्त्रधारा का भी रहा। सहस्त्रधारा पहुंचने से पहले पर्यटकों को जाम से जूझना पड़ा। मालदेवता नदी के दोनों छोर पर पर्यटकों का जमावड़ा रहा। जबकि मसूरी डायवर्जन से लेकर कुठालगेट तक मसूरी जाने वाले वाहनों की लंबी लाइन देखने को मिली। जिसके चलते राजपुर रोड समेत मालसी, शिव मंदिर, मैगी प्वाइंट, कोल्हू खेत पर लंबा जाम लगा रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें