फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: बर्फ से लकदक बनी विश्व धरोहर फूलों की घाटी,  31 अक्तूबर को आवाजाही के लिए कर दी जाएगी बंद

Mon, 13 Oct 2025 02:21 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)

सार

इस बार समय से पहले हुई बर्फबारी से घाटी में चारों तरफ बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है। इससे यहां के प्राकृतिक स्लोप और पहाड़ियां मनमोहक दृश्य बना रही हैं।
विज्ञापन
फूलों की घाटी में बर्फ का आनंद लेने पहुंच रहे पर्यटक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व धरोहर फूलों की घाटी इन दिनों बर्फ से लकदक बनी है। आलम यह है कि विभिन्न प्रजाति के फूलों के लिए प्रसिद्ध इस घाटी में इन दिनों पर्यटक बर्फ का आनंद लेने के लिए पहुंच रहे हैं। फूलों की घाटी 31 अक्तूबर को पर्यटकों की आवाजाही के लिए बंद कर दी जाएगी।

विज्ञापन


घाटी में अब फूल भी कम हो चुके हैं लेकिन इस बार समय से पहले हुई बर्फबारी से घाटी में चारों तरफ बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है। इससे यहां के प्राकृतिक स्लोप और पहाड़ियां मनमोहक दृश्य बना रही हैं।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: चारधामों के कपाट बंद होने के बाद शीतकालीन यात्रा से भी घूमेगा पर्यटन का पहिया, तैयारियां शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय टूर ऑपरेटर संजय सती का कहना है कि घाटी में इस बार समय से पहले बर्फबारी हुई है जिसके चलते घाटी में पर्यटक बर्फ देखने और उसका आनंद लेने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं फूलों की घाटी की वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि बर्फबारी के बाद घाटी में हर दिन आठ से दस पर्यटक पहुंच रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें