फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी के बीच पर्यटकों की मौज, स्थानीय लोगों की बढ़ी दुश्वारियां

विज्ञापन
लोखंडी के पास सड़क पर आई बर्फ को हटाने के काम में जुटी जेसीबी। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
चकराता/विकासनगर। पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी को देख जहां पर्यटकों के चेहरे खिल उठे हैं। वहीं बर्फबारी ने स्थानीय लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है। लोखंडी और आसपास के इलाकों में हुई बर्फबारी के चलते अब भी चकराता-त्यूनी मोटर मार्ग बंद पड़ा है।
विज्ञापन

सड़क के छह किमी लंबे हिस्से पर बर्फ की मोटी परत जमी हुई है। करीब 40 गांव का संपर्क सीधे तौर पर चकराता स्थित ब्लॉक मुख्यालय से कटा हुआ है। उन्हें त्यूनी से चकराता आने के लिए वाया पुरोला और मीनस होकर करीब 50 किमी का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है। सड़क के छह किमी के हिस्से में आने वाले करीब एक दर्जन गांव पूरी तरह से अलग-थलग हो गए हैं। सड़क पर आवाजाही बहाल करने में विभाग के पसीने छूट रहे हैं। मंगलवार को दिनभर लोनिवि के अधिकारी और कर्मचारी सड़क से बर्फ को हटाने के काम में जुटे रहे लेकिन, कामयाब नहीं हो सके। भरम क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बागी, बेगी, बुल्हाड़, जगथान, बुरायला, ठारठा, आसोई, पुनिंग, पेनुवा समेत एक दर्जन गांव बर्फ की कैद में है। इन गांव को जाने के लिए कोई रास्ता नहीं खुला है। इसके अतिरिक्त खंडबा संपर्क मार्ग, मुराच संपर्क मार्ग, देववन पैदल संपर्क मार्ग, मोइला टॉप, बागी-बेगणी संपर्क मार्ग पर भी बर्फ की मोटी परत जमी हुई है।
सड़क पर यातायात सुचारुकरने के लिए दो जेसीबी और स्टोन क्रशर को लगाया गया है। जल्द ही सड़क पर वाहनें की आवाजाही बहाल करा दी जाएगी। मुख्य सड़क के खुलते ही अन्य संपर्क मार्ग को भी खोलने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

-एनपी सिंह मुख्य अभियंता लोनिवि
बर्फ पिघला कर बुझा रहे प्यास
विकासनगर। ऊंचाई वाले इलाकों में हुई भारी बर्फबारी के बाद ठारठा क्षेत्र में पानी की सप्लाई करने वाली पेयजल लाइनें भी पूरी तरह से जम गई है, जिसके चलते क्षेत्र के बागी, बेगी, बुल्हाड़, जगथान, बुरायला, ठारठा, आसोई, पुनिंग, पेनुवा 12 गांव में पानी का संकट खड़ा हो गया है। हर तरफ बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई है। ऐसे में लोगों को प्यास बुझाने के लिए बर्फ को पिघलाना पड़ रहा है। बर्फ पिघलने के बाद ही इन गांव में पानी की आपूर्ति सुचारु हो सकती है।
धूप निकलने पर राहत, शाम ढलते ही चलने लगी हवा
चकराता। भारी बर्फबारी के बाद मंगलवार को चकराता और आसपास के इलाकों में चटक धूप निकली। अधिकतम तापमान 3 डिग्री के उछाल के साथ आठ डिग्री पर जा पहुंचा। वहीं न्यूनतम पारा भी -03 से -02 डिग्री रहा। धूप खिलने के बाद बड़ी संख्या में पर्यटक चकराता में सैर सपाटा करते नजर आए। बाजार क्षेत्र पर्यटकों से पूरी तरह से गुलजार नजर आया। होटल व्यापारी विवेक अग्रवाल, फतेह सिह, राहुल चाँदना, युद्धवीर तोमर, अनुपम तोमर, विक्रम पंवार का कहना है कि बर्फबारी होने के बाद बुकिंग में तेजी आई है। सम्भवत: 30 तारीख तक होटल फूल हो जाएंगे। शाम के समय चली सर्द हवाओं से बढ़ी सर्दी से बचने के लिए स्थानीय लोगों ने अलाव, हीटर, अंगीठी और गर्म कपड़ों का सहारा लिया। विकासनगर मेें भी सुबह चटक धूप खिली रही। शाम ढलते ही चलने वाली ठंडी हवाओं ने कंपकंपी छुड़वा दी।

चकराता में बर्फबारी का लुत्फ उठाते पर्यटक।- फोटो : VIKAS NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें