फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला मुस्कान कार्यक्रम: बच्चों ने जताई इच्छा, कहा- अंकल की तरह हमें भी बनना है पुलिस ऑफिसर

Tue, 29 Dec 2020 06:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • अमर उजाला के ‘मुस्कान’ कार्यक्रम में बच्चों ने जताई इच्छा
  • कार्यक्रम में सीओ डालनवाला विवेक कुमार ने साझा किए अनुभव
विज्ञापन
अमर उजाला मुस्कान कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुझे भी अंकल की तरह पुलिस ऑफिसर बनना है, जिससे मैं लोगों और देश की सेवा कर सकूं। यह इच्छा अमर उजाला की ओर से क्रिसमस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘मुस्कान’ कार्यक्रम में बच्चों ने जाहिर की। सोमवार को देहरादून में राजपुर रोड स्थित राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सीओ डालनवाला विवेक कुमार ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत कर अपने अनुभव साझा किए। 

विज्ञापन


सरस्वती वंदना के साथ शुरू हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने गढ़वाली और जौनसारी गीतों पर मनमोहक प्रस्तुति दी। सीओ डालनवाला विवेक कुमार ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चे उत्तराखंड की लोक संस्कृति के संरक्षण का संदेश देने का काम कर रहे हैं।

संस्कृति की शिक्षा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अभ्यास व प्रदर्शन हमेशा स्कूली शिक्षा का अनिवार्य हिस्सा रहा है। वहीं, कैडेट डिफेंस एकेडमी देहरादून के निदेशक संजीव कुमार ने समाज में शिक्षा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तीकरण, स्वच्छता आदि का संदेश दिया। क्रिकेट क्लब ऑफ देहरादून के सचिव डॉ. जेएस सचान ने छात्रों से अनुशासन में रहने और सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता निभाने का आह्वान किया। 
विज्ञापन


प्रधानाचार्य हुकुम सिंह उनियाल ने कार्यक्रम में आए अतिथियों को स्कूल के इतिहास से रूबरू कराया। अमर उजाला की ओर से स्कूल प्रबंधन को बच्चों के लिए कारपेट भेंट की गई। साथ ही सभी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डॉल्फिन (पीजी) इंस्टीट्यूट, होटल मधुबन और डीआईएचएम इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट की ओर से सहयोग किया गया। कार्यक्रम में रुचि सचान, हिमांशु जुयाल, मोहित शर्मा, कृष्णा सर और स्कूल के शिक्षक, कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें