फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: ट्रैकिंग पर आए पर्यटक की ठंड से मौत, एसडीआरएफ ने शव किया रेस्क्यू

Wed, 11 Apr 2018 10:50 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पुरोला (उत्तरकाशी)
विज्ञापन
trekking in uttarakhand - फोटो : demo pic
विज्ञापन

उत्तरकाशी के मोरी ब्लाक के चाईंशील बुग्याल में खराब मौसम के चलते साथियों से बिछुड़कर भटके पर्यटक की मौत हो गई। बुधवार सुबह उसका शव कैंप से करीब दो किमी दूर बरामद हुआ। शेष सभी पर्यटक सुरक्षित हैं और उन्हें वापस लाया जा रहा है।

विज्ञापन


यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया का 43 सदस्यीय पर्यटक दल मोरी ब्लाक के चाईंशील बुग्याल की ट्रैकिंग पर आया हुआ है। विगत आठ अप्रैल को दो अलग-अलग दलों में ये पर्यटक चाईंशील बुग्याल के लिए निकले।

मंगलवार को एक दल के साथ गए स्थानीय पोर्टर ने पुलिस को फोन कर खराब मौसम के चलते रास्ता भटकने की सूचना दी। इसके बाद इन पर्यटकों से कोई संपर्क नहीं हो पाया। सूचना मिलते ही राजस्व, वन विभाग और एसडीआरएफ की टीम मौके लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि मंगलवार देर रात को ही बचाव दल पर्यटकों तक पहुंच गया था। तब पता चला कि दल का एक सदस्य महाराष्ट्र निवासी सुमित (25) खराब मौसम के कारण इनसे बिछुड़कर जंगल में कहीं भटक गया है।

काफी खोजबीन के बाद बुधवार सुबह पर्यटकों के कैंप से करीब दो किमी दूर सुमित का शव बरामद हुआ। माना जा रहा है कि रात में ठंड की वजह से उसकी मौत हुई होगी। बचाव दल शव एवं अन्य पर्यटकों को साथ लेकर लौट रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें