फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल: रिजॉर्ट में ठहरे दंपति से हुई मारपीट और छेड़छाड़, पुलिस ने चालान काटकर कराया समझौता

Sun, 24 Mar 2019 09:06 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
विज्ञापन
चालान काटती पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

रिजॉर्ट में ठहरे दिल्ली निवासी दंपती से मारपीट एवं छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों का चालान काटकर जुर्माना वसूला। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। दिल्ली निवासी दंपती ढेला के कार्बेट जंगल स्थित एक रिजॉर्ट में ठहरे थे।

विज्ञापन


दंपती के पास के कमरे में अभिषेक आनंद निवासी फैजाबाद, मो. अमीर निवासी अमेठी, संदीप अग्निहोत्री निवासी फतेहपुर, सुखराज निवासी सनलाइट कॉलोनी दिल्ली, मो. कैश निवासी सीवान बिहार आदि  ठहरे थे।

विज्ञापन

शनिवार रात ये सभी लोग दंपती के कमरे के बाहर खड़े होकर म्यूजिक सिस्टम पर डांस करते हुए शराब पी रहे थे। आपत्ति करने पर इन्होंने दंपती से मारपीट एवं महिला से छेड़छाड़ की।

इसकी शिकायत दंपती ने कोतवाली पुलिस से की। पुलिस सभी आरोपियों को कोतवाली ले आई, जहां पर आरोपियों एवं दंपती के बीच समझौता हो गया। बावजूद इसके पुलिस ने शराब पीकर हुड़दंग करने के आरोप में उक्त पांचों का पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत चालान काटा और सभी से पांच-पांच सौ रुपये का जुर्माना वसूलकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें