घटना से दुर्घटना तक, क्राइम से कैंपस तक और सियासत के गलियारों से दफ्तरों तक, बस एक क्लिक से रहिए अपडेट।
मादा हाथी की मौत
हरिद्वार के चिड़ियापुर इलाके में मादा हाथी की मौत हो गई। मादा हाथी की उम्र 20 साल बताई जा रही है। हाथी की मौत से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
चोरों ने एसबीआई ब्रांच में धावा बोला
हल्द्वानी के हल्दूचौड़ इलाके में बुधवार को देर रात चोरों ने एसबीआई ब्रांच में धावा बोल दिया। चोर बैंक के लॉकर तक पहुंच गए, लेकिन लॉकर तोड़ नहीं पाए। गार्ड के पहुंचने पर चोर बिना चोरी किए वहां से भाग निकले।
हल्द्वानी में गुरुवार को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने दो स्कूल और दो शोरूम में छापे मारे।
यूके में छाए दून के तीन छात्र
आट्र्स यूनिवर्सिटी बॉर्नमाउंट, यूके की विश्वस्तरीय प्रतियोगिता में वेल्हम गर्ल्स और वेल्हम ब्वायज के तीन छात्रों ने बाजी मारी। इन्हें स्कॉलरशिप मिली है।
अब तीनों छात्र आर्ट की पढ़ाई के लिए यूके जाएंगे। मुजम्मिल हुसैन और उपम लाखड़ वेल्हम ब्वायज और रिचा जैन वेल्हम गर्ल्स स्कूल की छात्रा। प्रत्येक को बीए करने के लिए एक हजार यूरो की छात्रवृत्ति मिलेगी।