रानी लक्ष्मी लक्ष्मीबाई की जयंती पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीवी) ने एमकेपी पीजी कॉलेज की छात्राओं के साथ मिलकर शोभायात्रा निकाली। सोमवार को कॉलेज परिसर से शुरू हुई शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गाें से होते हुए कॉलेज पर संपन्न हुई।
छात्राओं को एबीवीपी की प्रांत अध्यक्ष डॉ. ममता सिंह ने कहा, वीरांगना लक्ष्मीबाई ने अपने जीवन से यह सिद्ध किया कि महिला किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। आज आवश्यकता है कि हमारी बेटियां स्वयं की रक्षा में समर्थ होने के साथ-साथ देश और समाज के लिए भी अपनी जिम्मेदारी को समझें। छात्राओं के साथ संगठन के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए शोभायात्रा निकाली। इस दौरान विभाग संगठन मंत्री नागेंद्र बिष्ट, किरन कठायत, कंचन पंवार, हनी सिसोदिया, अर्जुन नेगी, काजल पयाल, उज्ज्वल सेमवाल, मंत्री साक्षी त्यागी, हिमाक्षी, मनोरमा रावत समेत शहर भर के कॉलेज के छात्र नेता मौजूद रहे।