अरविंद स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित पांचवीं अरविंद रावत मेमोरियल आठ ए साइड क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता ट्रॉफी बाटाघाट झरड़ ने उठा ली है। प्रतियोगिता के अतिथि सैमुअल चंद्रा, सामाजिक कार्यकर्ता अनिता सक्सेना ने विजेता टीम बाटाघाट झरड़ को ट्रॉफी व 25 हजार रुपये नकद और उपविजेता टीम अरविंद स्पोर्ट्स क्लब (बी) को 15 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
शहर के सर्वे मैदान में आयोजित आठ ए साइड क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले सेमी फाइनल मुकाबले में बाटाघाट झरड़ ने अरविंद स्पोर्ट्स क्लब ए को 10 रनों से हराया और फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में अरविंद स्पोटर्स क्लब बी ने जौनपुर बी को पांच विकेट से हराकर फाइनल में पहुंची।
फाइनल मैच बाटाघाट झरड़ और अरविंद स्पोर्ट्स क्लब (बी) के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बाटाघाट झरड़ की टीम ने आठ ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाए। जिसमें, अर्जुन ने 74 रन, प्रताप कंडारी ने 15 और विपिन ने 20 रन का योगदान दिया। अरविंद स्पोर्ट्स क्लब बी की तरफ से पारस ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए अरविंद स्पोर्ट्स क्लब बी आठ ओवर में 27 रनों पर आल आउट हो गई। अरविंद स्पोर्ट्स क्लब बी से रवि ने छह, गौतम ने नौ और पारस ने चार रन बनाए।
बाटाघाट झरड़ टीम से आयुष और कैलाश ने 2-2 और अनिल, अर्जुन ने 1-1 विकेट लिए। यह मैच 83 रनों से जीतकर बाटाघाट झरड़ ने जीतकर खिताब अपने नाम किया।
Iइन्हें मिला मैन ऑफ द मैचI
प्रथम सेमी फाइनल में मैन ऑफ द मैच टीकम रांगढ अरविंद स्पोर्ट्स क्लब ए, द्वितीय सेमी फाइनल में मैन ऑफ द मैच हेमंत अरविंद स्पोर्ट्स क्लब ए और फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अर्जुन बाटाघाट झरड़ को दिया गया।
प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ उभरता खिलाड़ी का पुरस्कार किशन अरविंद स्पोर्ट्स क्लब ए, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज प्रतियोगिता अंशी अरविंद स्पोर्ट्स क्लब बी और प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अर्जुन बाटाघाट झरड़ को दिया गया इस मौके पर परविंदर रावत, अनिल अन्नू, प्रिंस पंवार, तन्मीत खालसा ने भी खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया।