फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की रात नजर आएंगे टूटते तारे, 12 बजे से सुबह तक दिखेगा नजारा

Sun, 28 Jul 2019 10:14 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : New York Post
विज्ञापन

अगर मौसम साफ रहा तो रविवार (28 जुलाई) को पूरी रात टूटते तारों को देखने का मौका मिलेगा। रविवार की रात डेल्टा एक्वेरिड उल्कापात का शानदार नजारा देखने को मिल सकता है। रविवार की रात उल्कापात चरम पर रहेगा जो रात 12 बजे से सुबह तक नजर आएगा।

विज्ञापन


खास बात यह है कि इन दिनों अमावस्या निकट होने के कारण चांद की रोशनी बहुत मद्धिम है, ऐसे में यह उल्कापात अधिक साफ  और चमकदार नजर आएगा। उल्कापात एक्वेरिड नक्षत्र की दिशा से आता नजर आएगा। इसमें मार्सडेन और क्रैच धूमकेतुओं के कण वायुमंडल में प्रवेश के बाद घर्षण से प्रज्ज्वलित होकर उल्कापात का नजारा प्रस्तुत करेंगे।

विज्ञापन

12 जुलाई को शुरू हो चुका है उल्कापात

यह उल्कापात 12 जुलाई को शुरू हो चुका है। 23 अगस्त तक चलेगा, लेकिन 28 जुलाई की रात यह अपने चरम पर होगा। वैज्ञानिकों के अनुसार इन दिनों परसीड उल्कापात भी चल रहा है जिसकी अवधि 17 जुलाई से 24 अगस्त तक है। यह 12 अगस्त को चरम पर रहेगा, लेकिन उन दिनों पूर्णिमा का समय होने के कारण साफ  नजर नहीं आ सकेगा।
-डॉ. अनिल पांडे, पूर्व निदेशक और खगोल वैज्ञानिक, आर्यभट्ट शोध एवं प्रेक्षण विज्ञान संस्थान (एरीज)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें