इन दिनों स्थानीय टमाटर की आवक हर साल कम हो जाती है। वहीं, केवल पहाड़ी क्षेत्र उत्तरकाशी और टिहरी से ही टमाटर की आवक हो रही है। आवक कम होने के कारण टमाटर के दाम आसान छू रहे हैं।
बताया जा रहा है कि मंडी में टमाटर के थोक रेट करीब 40 रुपये तक है, जो बाजार में 50 या फिर 60 रुपये प्रति किलोग्राम बेचा जा रहा है। मंडी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि जल्द ही नासिक से टमाटर की आवक होने लगेगी। इसके बाद स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी।