फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Olympics: वेल्हम बॉयज और द दून स्कूल की हॉकी टीम के खिलाड़ी रहे हैं पटनायक

Thu, 05 Aug 2021 09:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

बता दें कि इन दिनों बीजू जनता दल के नेता और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है।
विज्ञापन
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय हॉकी टीम को स्पांसर कर सोशल मीडिया पर छाये ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक खुद भी हॉकी खिलाड़ी रहे हैं। राजधानी देहरादून के प्रतिष्ठित वेल्हम बॉयज और द दून स्कूल में पढ़ाई के दौरान वह टीम का अभिन्न हिस्सा रहे। वो दून स्कूल की हॉकी टीम के गोलकीपर भी रहे हैं। 

विज्ञापन


बीजू जनता दल के नेता और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है। टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने जा रही भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम को कोई स्पांसर नहीं मिला।

Tokyo Olympics: 41 साल बाद हॉकी में पदक जीतने पर देवभूमि के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर, ऐसे मनाया जश्न, तस्वीरें...
विज्ञापन


इस पर ओडिशा सरकार ने दोनों टीमों को स्पांसर किया। दोनों ही टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर सभी भारतीयों का दिल जीत लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर नवीन पटनायक चर्चा में आए और लोग उनकी जमकर सराहना कर रहे हैं।

हॉकी से उनका लगाव बचपन के दिनों से था। द दून स्कूल में कश्मीर हाउस के छात्र रहे पटनायक ने टीम के खिलाड़ी के तौर पर कई मुकाबलों में हिस्सा लिया। हालांकि दून स्कूल ने उनके खेल और पोजीशन को लेकर कोई जानकारी देने से इनकार किया है।

कम्यूनिकेशन कॉर्डिनेटर कृतिका जुगरान ने कहा कि स्कूल की पॉलिसी के अनुसार किसी भी पूर्व छात्र की अनुमति के बिना उनसे संबंधित जानकारी या डाटा साझा नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन

41 साल बाद हॉकी में पदक जीतने पर मनाया जश्न

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के ओलंपिक में 41 साल बाद पदक जीतने पर दूनवासियों ने जश्न मनाया। पवेलियन मैदान में वर्तमान और पूर्व खिलाड़ियों व अन्य खेल प्रेमियों ने टीम के प्रदर्शन पर खुशी जताई। उन्होंने मैदान में केक काटा और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। 

बृहस्पतिवार शाम आयोजित कार्यक्रम में सभी ने भारतीय टीम के यादगार प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि 1980 के बाद अब भारतीय टीम हॉकी में पदक जीतने में कामयाब रही है। इस जीत के बाद पूरे देश में राष्ट्रीय खेल बेहतर माहौल बनेगा।

कई नए खिलाड़ी हॉकी में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित होंगे। पुरुषों और महिलाओं दोनों ने शानदार खेल दिखाया है। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक डीएम लखेड़ा, देवेंद्र बिष्ट, पीसी वर्मा, नवनीत सेठी, बृजेंद्र राणा, उस्मान खान, गुरचरण सिंह, शिव कुमार, सेवा सिंह, आदित्य प्रकाश, प्रेम कुमार, दीपक रावत, सतीश कुमार, अमित कटारिया मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें