- सचिवालय संघ ने परिसर में मनाया नव वर्ष शुभकामना कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। साल के पहले दिन सचिवालय के कर्मचारी एकजुट दिखे। एक जगह एकत्र होकर एक सुर में बोले कि नए साल में राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए हम सब मिलकर अपना योगदान देंगे।
उत्तराखंड सचिवालय संघ की ओर से सचिवालय परिसर में सचिवालय कार्मिकों को राज्य के सर्वोच्च अधिकारी मुख्य सचिव की ओर से नव वर्ष की शुभकामनाएं एवं संबोधन के लिए नव वर्ष शुभकामना कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समस्त सचिवालय के कार्मिक सचिवालय परिसर में एक स्थान पर एकत्रित हुए। मुख्य सचिव की ओर से सचिवालय कार्मिकों को कहा कि हम सभी राज्य की सर्वोच्च संस्था में कार्यरत हैं। राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए हमें भी संपूर्ण रूप से अपना योगदान देना है। मुख्य सचिव ने सचिवालय सहित प्रदेश के सभी कार्मिकों को कार्य की गुणवत्ता एवं जनसेवा के भाव से निष्ठा एवं ईमानदारी से अपने कर्तव्य का पालन करने के लिए सजग रहने का आह्वान किया।
उन्होंने सचिवालय कार्मिकों को नववर्ष की शुभकामनाएं भी दी। सचिवालय संघ के अध्यक्ष सुनील लखेड़ा ने भी सचिवालय परिवार के सदस्यों को नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि सचिवालय संघ सदैव सचिवालय पांच कार्मिकों के हितों के लिए कार्य करता रहा है। नववर्ष में भी सचिवालय कार्मिक और अधिक उत्साह एवं लगन से अपने कार्यों का संपादन करेंगे, जिससे उत्तराखंड राज्य निरंतर प्रगति की ओर अग्रसारित रहे। नववर्ष मिलन कार्यक्रम के दौरान अपर सचिव नवनीत पांडेय, सचिवालय संघ के सचिव राकेश जोशी, उपाध्यक्ष जीतमणी पैन्यूली, संयुक्त सचिव रणजीत सिंह, जगत सिंह डसीला, लालमणी जोशी, जेपी मैखुरी, अनिल उनियाल, रमेश चंद्र जोशी, राजेंद्र गोस्वामी मौजूद रहे।