फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठेंगे शिवालय

विज्ञापन
डीआर सोसाइटी लालढांग स्कूल में शिव पूजन करते छात्र और शिक्षक। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
ओम नम: शिवाय..., हर-हर महादेव..., बोल बम..जैसे उद्घोषों के साथ आज क्षेत्र के शिवालय गूंज उठेंगे। महाशिवरात्रि पर्व पर जगह-जगह सुबह से लेकर शाम तक भोले बाबा की आराधना की जाएगी। पछवादून से लेकर जौनसार बावर तक शिवालयों में महाशिवरात्रि को लेकर खास इंतजाम किए गए हैं। कहीं रुद्राभिषेक और दुग्धाभिषेक को श्रद्धालु उमड़ेंगे तो कहीं पर महामृत्युंजय और शिव मानस पाठ का आयोजन किया जाएगा। कई शिवालयों में बाबा को 1008 दीपों का दीपदानन होगा तो कहीं पर ऊं नम: शिवाय: के पाठ का महाजाप किया जाएगा। बाड़वाला स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शिवरात्रि के साथ ही मेले का शुभारंभ भी हो जाएगा। जिसका लुत्फ उठाने के लिए क्षेत्र के कई गांव से लोग यहां पहुंचते हैं। डाकपत्थर, विकासनगर, जीवनगढ़, सेलाकुई, सहसपुर आदि इलाकों में भी शिवरात्रि के मौके पर मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया है।
विज्ञापन

श्री हनुमद्धाम
श्री हनुमद्धाम सेवा समिति की ओर से हनुमद्धाम में महाशिवरात्रि पर सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक ऊं नम: शिवाय का अखंड जाप किया जाएगा। सुबह भोले बाबा की विशेष आरती भी की जाएगी। भक्तों को प्रसाद के रूप में फलों का वितरण किया जाएगा।
श्री चिंताहरण महादेव मंदिर चकराता
चकराता स्थित श्री चिंताहरण महादेव मंदिर में शिवरात्रि पर जलाभिषेक और रात्रि रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। रात को बाबा की 1100 दीपों के साथ विशेष आरती की जाएगी। मंदिर के सिद्धेश्वर गिरी महाराज ने बताया कि दोपहर में भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। सुबह चार बजे भोर में विशेष पूजा अर्चना के बाद मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन

धूमधाम के साथ मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व
विकासनगर। बरोटीवाला स्थित डीआर स्कूल लालढांग में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने महाशिवरात्रि पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। छात्रा तनीशा ने भाषण दिया जबकि, कर्ण, आदित्य ने मेरा भोला है भंडारी...गीत की प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य आरके पाल ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व पर सभी लोग भगवान शिव की प्रसन्नता के लिए व्रत, उपवास, जप, तप और यज्ञ करते हैं। मौके पर सपना, वर्षा, अंजू, शर्मिला, नेहा, पूजा, आरती, पारुल, शांति, अब्दुल खालिक, अमर, प्रताप, प्रिंस, प्रदीप कपिल मौजूद रहे।
श्री गौतम आश्रम गंगभेवा बावड़ी
भीमावाला स्थित श्री गौतम आश्रम बावड़ी भीमावाला में शिव मानस पूजा का आयोजन किया जाएगा। दोपहर दो बजे से शुरू होने वाली यह पूजा शाम चाह बजे तक चलेगी। आचार्य पं. आशीष शर्मा ने बताया कि पूजन के बाद भोले बाबा का कीर्तन भी किया जाएगा।
प्राचीन शिव मंदिर बाड़वाला
प्राचीन शिव मंदिर बाड़वाला को सुबह चार बजे विशेष पूजा अर्चना के बाद भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। प्राचीन मंदिर होने के कारण यहां पर भौर चार बजे से ही बाबा के दर्शन के लिए भक्तों की कतार लगनी शुरू हो जाती है। व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात रहेगी। यहां पर देर रात तक भोले बाबा के दर्शन किए जा सकते हैं।
शिव मंदिर कैनाल रोड
शिव मंदिर कैनाल रोड पर महाशिवरात्रि के आयोजन के लिए मंदिर का विशेष श्रृंगार किया गया है। मंदिर को फूल मालाओं के साथ ही लड़ियों से सजाया गया है। यहां पर सुबह भौर काल और सांयकाल में भोले बाबा की विशेष अर्चना की जाएगी। शिव भगवान का रुद्राभिषेक और दुग्धाभिषेक किया जाएगा।
गणेश मंदिर विद्यापीठ मार्ग
शिवरात्रि के स्वागत के लिए विद्यापीठ मार्ग स्थित गणेश मंदिर में भी तैयारियां पूरी कर ली गई है। यहां पर बेलपत्री, नैवद्य, दीप के साथ भगवान शिव की महाआरती की जाएगी। सुबह से ही मंदिरों को भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा।
प्राचीन शिव मंदिर लाखामंडल
महाशिवरात्रि पर लाखामंडल स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भी भगवान भोले भंडारी की विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। मान्यता है कि यहां पर स्थापित शिवलिंग के दर्शन से सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती है। शिवलिंग पर मनुष्य अपना प्रतिबिंब देख सकता है। यह शिवलिंग महाभारत काल का बताया जाता है। यहां पर कई शिवलिंग मौजूद हैं।

विद्यापीठ मार्ग गणेश मदिंर।- फोटो : VIKAS NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें