फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Uttarakhand: 43 नए कोरोना संक्रमित मिले, 97 हजार के करीब पहुंची मरीजों की संख्या

Sun, 28 Feb 2021 09:06 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
कोराना - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड  के सात जिलों में 43 नए कोराना संक्रमित मिले हैं। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 96992 हो गई है। इनमें से 93453 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।  स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार रविवार को पहली बार सबसे अधिक एक दिन में 21966 सैंपलों की जांच की गई। जिसमें मात्र 43 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन


राहत की बात ये है कि बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमित किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। देहरादून जिले में 18, हरिद्वार में 10, नैनीताल में सात, ऊधमसिंह नगर में पांच, टिहरी में एक, अल्मोड़ा में एक, चंपावत जिले में एक संक्रमित मिला है।

छह जिलों में कोई संक्रमित मामला सामने नहीं आया है। वहीं 11 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। इन्हें मिला कर 93453 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 451 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.35 प्रतिशत है, जबकि संक्रमण दर लगभग चार प्रतिशत है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

चारधाम और ग्रीष्मकालीन पर्यटन के लिए उत्तराखंड आने का निमंत्रण

कोविड-19 महामारी से प्रभावित पर्यटन उद्योग को उभारने के लिए सरकार की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कोलकाता में 26 से 28 फरवरी तक आयोजित ट्रेवल एंड टूरिज्म फेयर में राज्य की ओर से चारधाम यात्रा व ग्रीष्मकालीन पर्यटन के लिए उत्तराखंड आने का निमंत्रण दिया गया। 

सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने बताया कि फेयर में पश्चिम बंगाल, उत्तर-पूर्व के राज्य नागालैंड, आसाम, मेघालय, अंडमान निकोबार के प्रमुख ट्रेवल एजेंट एवं टूर ऑपरेटर्स के साथ नेटवर्किंग की गई। साथ ही बंगाल के लोगों को आगामी चारधाम यात्रा व ग्रीष्मकालीन पर्यटन के लिए आमंत्रित किया गया। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कोरोना काल के बाद राज्य के पर्यटन उद्योग को पूर्व की स्थिति में लाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर के पर्यटन संबंधी फेयर में उत्तराखंड के पर्यटन का प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें