बूंदी से लिपुलेख तक बीआरओ ने सुरक्षा की दृष्टि से एक माह के लिए यातायात बंद कर दिया है। बीआरओ कम चौड़ाई वाले स्थानों पर चौड़ीकरण, सुरक्षा दीवार, कॉजवे निर्माण और सोलिंग आदि का काम कर रही है। बूंदी से लिपुलेख तक सिर्फ ग्रिफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की ही गाड़ियां चल रही हैं।
धापा से मिलम 65 किमी सड़क का मार्च 2023 में काम पूरा होने की उम्मीद
धापा से मिलम 65 किमी सड़क का निर्माण कार्य बीआरओ तेजी से पूरा कर रहा है। धापा-मिलम सड़क का काम बीआरओ ने 2008 में शुरू किया था। धापा से रूपसियाबगड़ 20 किमी सड़क चौड़ीकरण काम एबीसीआई कंपनी ने पूरा कर लिया है, जबकि मिलम से मपांग तक करीब 22 किमी सड़क कटिंग का कार्य भी पूरा हो चुका है।
बची 23 किमी सड़क का निर्माण कार्य बीआरओ तेजी से कर रहा है। बीआरओ के सामने कठोर पहाड़ियों को काटने, सामान पहुंचाने आदि की चुनौतियां हैं। बावजूद इसके ग्रिफ तमाम दिक्कतों को दूर कर सड़क निर्माण का कार्य बहुत तेज गति से पूरा कर रही है।