गढ़वाल विश्वविद्यालय ने हॉस्टल में आने वाले छात्र-छात्राओं को 72 घंटे पूर्व की आरटी पीसीआर रिपोर्ट लाने के निर्देश दिए हैं। विवि के कुलसचिव डा. अजय खंडूड़ी ने आदेश जारी करते हुए बताया कि 22 फरवरी से विवि की सेमेस्टर/वार्षिक परीक्षाएं प्रस्तावित हैं।
कोरोना के खतरे को देखते हुए विवि से संबद्ध संस्थानों को कोविड गाइडलाइन का पालन करना जरूरी है। जो विद्यार्थी हॉस्टल में रहना चाहते हैं, वह 72 घंटे की अवधि की आरटी पीसीआर रिपोर्ट लाएंगे।