फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: प्रमुख मार्गों पर परिवहन निगम की बस सेवा शुरू करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
I- विकासखंड कालसी के खाडी गांव में जनसमस्याओं के निराकरण के लिए लगा चौपाल
विज्ञापन

I

I- ग्रामीणों ने निराश्रित पशु का मुद्दा भी उठायाI

सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत जन समस्याओं के निराकरण के लिए विकासखंड कालसी के खाडी गांव में जन चौपाल लगाई गई। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल में अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क से संबंधित समस्याएं रखीं। निराश्रित पशुओं से होने वाले फसलों के नुकसान का भी मुद्दा उठाया। न्याय पंचायत स्तर पर गोशाला के निर्माण की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में भंडारण की भी कोई व्यवस्था नहीं है। इस कारण कई बार उपज खराब होती है। उन्होंने प्रमुख मार्गों पर परिवहन निगम की बस सेवा शुरू करने की मांग की। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कहा कि चौपाल में सामने आई समस्याओं की रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि चौपाल के माध्यम से गांवों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने और उनके समाधान का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर भास्कर रावत, अनूप नेगी, अनिल कुमार, पीतांबर तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें