भीड़ जुटने के बाद भी पीटते रहे
भीड़ जुटने के बाद भी आरोपी उसे पीटते रहे। आरोपियों ने रितेन का मोबाइल भी जमीन पर पटककर तोड़ दिया और फिर फरार हो गए। आरोप है कि उक्त लड़कों ने मारपीट का वीडियो भी बनाया और उसे इंस्टाग्राम पर डाल दिया है।
ये भी पढ़ें...Mussoorie Bus Accident: दिल्ली से मसूरी आ रही बस कमानी टूटने से रोड पर पलटी, 27 सवारियों को लेकर चली थी रात
कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार तीन नामजद और नौ अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही वीडियो के आधार पर हमलावरों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि मारपीट करने वाले लड़के भी नाबालिग हैं।