फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जमीन का दाखिल खारिज कराने के लिए प्रॉपर्टी डीलर ने चुराया था नगर निगम से रजिस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
Iचोरी करना था राजपुर रोड की जमीनों का रजिस्टर, चुरा लिया बकरालवाला वार्ड का लेखा जोखा
विज्ञापन

I

Iभाई के साथ दिया चोरी को अंजाम, पुलिस ने रजिस्टर आशारोड़ी के जंगलों से किया बरामदI
Iएक व्यक्ति की जमीन का दाखिल खारिज खुद करने के लिए नगर निगम के रिकॉर्ड रूम से प्रॉपर्टी डीलर ने रजिस्टर चोरी किया था। पुलिस ने सहारनपुर के सावलपुर नवादा के रहने वाले रविंद्र राणा नाम के इस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपने भाई के साथ मिलकर चोरी को अंजाम दिया। मगर, जिस रजिस्टर को चोरी करना चाह रहा था उसके स्थान पर कोई दूसरा चोरी कर लिया। पुलिस ने रजिस्टर को भी आशारोड़ी के जंगलों से बरामद कर लिया है। इस मामले में चोरी शामिल उसका भाई और बाहर निगरानी कर रहा एक युवक पुलिस की पकड़ से बाहर है। सभी की तलाश की जा रही है।I
Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गत चार मई को नगर निगम के रिकॉर्ड रूम से रजिस्टर चोरी होने की शिकायत की गई थी। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। इसमें सीसीटीवी फुटेज भी हासिल किए गए। इनके आधार पर आरोपियों की पहचान के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान कोतवाली पुलिस ने रविवार को हुलिए के आधार पर रविंद्र राणा को हिरासत में ले लिया। रविंद्र ने पूछताछ में बताया कि वह एलएलबी अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। साथ ही प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करता है। उसकी मुलाकात प्रवीण रावत नाम के एक व्यक्ति से हुई थी। प्रवीण रावत दिल्ली निवासी राजकिशोर की राजपुर रोड स्थित जमीन बिकवाना चाह रहा था। मगर कागजातों में कुछ गलती होने के कारण इसका दाखिल खारिज राजकिशोर के नाम पर नहीं हो रहा था।
विज्ञापन

I
Iइसके बाद राजकिशोर ने रविंद्र से संपर्क किया। रविंद्र को राजकिशोर ने कहा कि वह दाखिल खारिज कराने पर उसे दो प्रतिशत का कमीशन देगा। इसके अलावा कुल जमीन में पांच हजार रुपये प्रति गज के हिसाब से भुगतान भी करेगा। इसके बाद रविंद्र रावत ने प्रयास शुरू कर दिए। कई बार चक्कर काटे मगर कामयाब नहीं हो पाया। इसके बाद उसने मन बना लिया कि वह खुद ही रजिस्टर चोरी कर दाखिल खारिज कर लेगा। इसके लिए वह नगर निगम के स्टोर रूम में 27 बटे 27 रजिस्टर चोरी करने की योजना बनाने लगा। इसके लिए उसने अपने भाई योगेश को साथ लिया। साथ ही अपने एक रिश्तेदार कुलदीप को भी योजना में शामिल किया। एसएसपी ने बताया कि कुलदीप एक कंपनी में काम करता है। उसे इन्होंने चार मई की रात में नगर निगम के बाहर खड़ा किया था। ताकि अगर कोई गतिविधि हो तो वह सूचना दे दे।
विज्ञापन

I
Iघटना की रात ये दोनों नगर निगम के पिछले दरवाजे से दाखिल हुए। इसके बाद वहां रखी सीढ़ी से स्टोर रूम तक पहुंचे और बड़े पेचकस से ताला तोड़कर स्टोर रूम में दाखिल हो गए। वहां बहुत ढूंढने पर भी रजिस्टर नहीं मिला। इसके बाद उसका भाई योगेश रजिस्टर ढूंढने लगा। योगेश को एक रजिस्टर मिला लेकिन यह बकराल वाला का लेखा जोखा रजिस्टर था। ऐसे में वह इस रजिस्टर को वापस रखने लगा लेकिन वहां एक महिला आ गई। इस पर दोनों भाई इस रजिस्टर को लेकर आ गए। रजिस्टर को उन्होंने एक पन्नी में रखा और आशारोड़ी जंगलों में फेंक दिया। एसएसपी ने बताया कि रजिस्टर को बरामद कर लिया गया है। योगेश और कुलदीप की तलाश की जा रही है। इसके अलावा प्रवीण रावत और राजकिशोर की इसमें क्या भूमिका है। इसकी भी जांच की जा रही है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें