फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: टीएमजीबी स्कूल और एफसी ने जीते अपने मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनाथ सिंह पंवार की स्मृति में पहला अंडर एज फुटबाल टूर्नामेंट बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। टूर्नामेंट का शुभारंभ उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल और रिटायर आईजी मनोरंजन त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन




सर्वे मैदान में फुटबाल एथलेटिक्स ट्रेनिंग सेंटर की ओर से आयोजित टूर्नामेंट 21 जुलाई तक चलेगा। टूर्नामेंट आयोजक प्रिंस पंवार ने बताया कि प्रतियोगिता का पहला मैच टीएमजीबी स्कूल ने किक क्लब को 1-0 से हराया। पूल एफसी ने डीएसएफसी को 1-0 से हराकर प्रतियोगिता में स्थान बनाए रखा। वहीं, सीजेएम हैम्पटन कोर्ट, केएससी, डब्ल्यूएफसी, टीएफसी, एफएटीएसएम, टीएफसी का मैच ड्रा रहा। फुटबाल प्रतियोगिता में अंडर 12, 15 और 19 आयु वर्ग की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता में मसूरी सहित आसपास और विभिन्न स्कूलों और क्लबों की 23 टीमें शामिल हैं। इस अवसर पर महेश चंद, नेहा अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें