फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: परिवहन निगम के बुकिंग ऑफिस के आसपास पसरी गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम के किताबघर स्थित यात्री टिकट घर के पास कूड़े के ढेर और सीवर की दुर्गंध ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। यहां हर दिन सैकड़ों पर्यटक देहरादून से परिवहन निगम की बस से यात्रा कर पहुंचते हैं। यात्री टिकट घर के दरवाजे पर मौजूद सीवर चैंबर से बारिश होने पर पानी ओवरफ्लो हो जाता है। इससे सीवर की गंदगी कार्यालय के अंदर जा रही है। स्थिति यह है कि यात्री टिकट घर के कर्मचारी कार्यालय के अंदर बैठने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के प्रतिनिधि मोहन पेटवाल ने कहा कि यात्री टिकट घर के पास गंदगी सहित अन्य समस्याओं को लेकर निगम के उच्चधिकारियों को अवगत कराया गया है। व्यवस्था सुधारने के लिए निगम ने दो से तीन दिन का समय दिया है।



निगम के बुकिंग ऑफिस इंचार्ज धीरज मुनि शाह ने कहा कि जैसे ही बारिश होती है बारिश का पानी अंदर आ जाता है। कार्यालय के बाहर कूड़े के ढेर लग जाते हैं। सीवर के चैंबर में पानी भर जाता है। यात्री टिकट घर में तैनात कर्मचारी खड़े होकर टिकट काटने को मजबूर हैं। इस अवसर पर भाजपा मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन अध्यक्ष रजत अग्रवाल, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, शानू वर्मा, सुनील रतुड़ी, अतुल अग्रवाल, अमित भट्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


परिवहन निगम की एजीएम अंजलिका शर्मा ने बताया कि बारिश के चलते यात्री टिकट घर का कार्य रुक गया था। ठेकेदार को कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। पालिका को सफाई के लिए पत्र दिया गया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला है। सफाई के लिए निगम पैसा भी देने को तैयार है। यात्री टिकट घर का कार्य दो से तीन दिन में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें