फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्राथमिकता : चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- मंत्री भरत सिंह चौधरी से मिले उद्योग विभाग के कर्मचारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। ग्राम्य विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि सभी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने यह बात उनसे मिलने पहुंचे उद्योग विभाग कर्मचारियों से कही। उन्होंने कर्मचारियों को उनकी लंबित मांगों के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मंत्री के यमुना कालोनी आवास पहुंचे कर्मचारियों ने कहा कि स्थानांतरण, पदोन्नति, मृतक आश्रित नियुक्ति और संविदा कर्मचारियों से संबंधित मुद्दों का जल्द निपटारा किया जाए। इस पर मंत्री ने सभी विषयों का नीतिगत और न्यायोचित तरीके से समाधान का आश्वासन दिया। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निपटारे के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, कर्मचारी किसी भी विभाग की कार्यप्रणाली की अहम कड़ी होते हैं, उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाना चाहिए। इस अवसर पर उद्योग विभाग राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, सचिव पंकज चौहान सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें