वर्ष 2006 से दिया जा रहा है पुरस्कार
प्रदेश सरकार ने तीलू रौतेली के नाम पर वर्ष 2006 से महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं और किशोरियों के लिए तीलू रौतेली पुरस्कार की शुरूआत की थी। उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर हर साल दिए जाने वाले इस पुरस्कार के लिए इस बार से पुरस्कारों की संख्या सीमित कर दी गई है।
समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे सीएम
आज सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार समारोह में सीएम पुष्कर सिंह धामी शामिल नहीं हो पाएंगे। वे नीति आयोग की बैठक में शामिल होने दिल्ली गए हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मंत्री रेखा आर्य विशिष्ट अतिथि होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजपुर विधायक खजानदास करेंगे।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे चट्टान दरकने और मलबा आने से हुआ बंद, 500 यात्री 16 घंटे फंसे रहे
सम्मान पाने वाली वीरांगनाएं
अल्मोड़ा से सुनीता कोहली, कुसुम बिष्ट, जानकी व कमला नेगी, बागेश्वर जिले से हेमा सती, चमोली जिले से भागा देवी, शोभा व अभिलाषा देवी, चंपावत जिले से अनिता रावत, देहरादून जिले से अर्चना राणा, सरोज सुयाल व किर्तना शर्मा, हरिद्वार से सीमा रानी, कमलेश धीमान, रचना व उमेश कुमारी, नैनीताल से ज्योति रावत, अंजू सागर व गीता नयाल, पौड़ी से अनिता देवी, आशा देवी,मीना देवी, हेमलता बिष्ट व गिन्नी डंगवाल, पिथौरागढ़ से दीपा पांडेय व ज्योति टम्टा, रुद्रप्रयाग से रंजना अवस्थी, टिहरी से मंगला थपलियाल, उमा भट्ट व सविता सेमवाल, ऊधमसिंह नगर से स्नेहलता मलिक, रचना रानी व मीरा देवी, उत्तरकाशी से सुमित्रा और लक्ष्मी नौटियाल।