देश की आजादी के संघर्ष को दर्शाने वाली राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता तिग्मांशु धूलिया की फिल्म रागदेश राष्ट्रपति भवन में दर्शायी गई। फिल्म प्रदर्शित किए जाने से पूर्व निर्देशक तिग्मांशु धूलिया के नेतृत्व में फिल्म के सभी कलाकारों ने सेना की जिप्सी में सवार होकर सेना की वर्दी में परेड भी किया।
परेड में निर्देशक धूलिया के अलावा कलाकार कुणाल कपूर, मोहित मारवाह, अभिनव थापर, केनी, मृदुला मुरली और केनेथ देसाई शामिल हुए। ‘रागदेश’ की पूरी टीम ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की।
राष्टपति ने निर्देशक तिग्मांशु धूलिया और पूरी टीम को ऐसे गंभीर, सामाजिक और देशभक्ति के विषय पर फिल्म निर्माण की बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन राज्य सभा उपसभापति पीजे कुरियन ने किया।