बाघों को देख उत्साहित हो रहे पर्यटक
एसडीओ ने बताया कि चिड़ियाघर में आने वाले पर्यटकों में सबसे अधिक उत्साह बाघों को लेकर है। बाघों की दहाड़ और उनको इतने करीब से देख पाना उन्हें रास आ रहा है। बाड़े में डी2-डी5 बाघ हैं। ये दोनों पहले ढेला रेस्क्यू सेंटर में थे। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण से मंजूरी मिलने के बाद इन्हें दून के चिड़ियाघर में प्रदर्शित किया गया।
अब बाड़े में मस्त हो रहे बाघ
बाड़े में लाए जाने के बाद पहले तो बाघ तनावग्रस्त रहे, लेकिन अब दोनों चिड़ियाघर के माहौल को अपना चुके हैं। चिड़ियाघर प्रशासन के अनुसार बाघ अब इंसान को देखकर भड़क नहीं रहे, बल्कि वह करतब दिखा रहे हैं।
बाड़े तैयार, सफारी का इंतजार
बाघों को उनके बाड़े में रखा गया है, जबकि लकड़बग्घा, तेंदुआ, भालू और सफेद बाघ के बाड़े तैयार हो गए हैं। एसडीओ सुनील बलूनी के अनुसार, प्रत्येक बाड़े में जानवरों को लाने केे प्रयास चल रहे हैं। इसके बाद सफारी शुरू कर दी जाएगी।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather News: आज खिली चटक धूप... जानिए अगले चार दिन कैसा रहेगा प्रदेश में मौसम का मिजाज