फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीतालः घास काट रही महिला पर बाघ ने किया हमला, मौत

Tue, 06 Sep 2016 03:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
tiger
विज्ञापन
नैनीताल जिले के गौजानी में बाघ ने घास काट रही महिला पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


मृतक महिला एक अन्य महिला के साथ क्षेत्र की आमपोखरी रेंज में घास काट रही ‌थी। उसी वक्त बाघ ने नंदी देवी (60) पर हमला कर दिया।

बाघ महिला को घसीट कर पास में गन्ने के खेत में ले गया। वहीं साथी महिला भाग खड़ी हुई और स्‍थानीय लोगों को सूचना दी। जब तक स्‍थानीय लोग वहां पहुंचे तब तक महिला के शरीर का अधिकतर भाग खा चुका था।
विज्ञापन


लोगों ने हो-हल्ला कर बाघ को भगा दिया। महिला की मौत होने से ग्रामीणों में रोष है। उनका कहना है कि बाघ कई बार क्षेत्र में दिख चुका है। लेकिन सूचना देने के बावजूद ‌वन विभाग की लापरवाही के कारण आज एक महिला की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें