फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल के बीच नदी में मृत मिली बाघिन

Fri, 01 Nov 2013 08:15 PM IST
अमर उजाला, रामनगर/कालाढूंगी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के रामनगर पवलगढ़ कंजरवेशन रिजर्व में खिचड़ी नदी के पास एक बाघिन का शव मिला है।
विज्ञापन


जंगलात विभाग में खलबली
मौके पर मिले साक्ष्यों के आधार पर वनाधिकारी आपसी संघर्ष में बाघिन के मारे जाने की आशंका जता रहे हैं। बृहस्पतिवार शाम सीताबनी से आने वाले खिचड़ी नदी (जितुवा रौ) के पास क्यारी गांव के लोगों ने एक बाघिन का शव देखा।

फील्ड कर्मी हड़ताल पर थे, ऐसे में अधिकारियों को सूचना दी गई। इससे जंगलात में खलबली मच गई। मामला दो रेंजों देचौरी और कोटा की सीमा का था, ऐसे में बड़ी संख्या में जंगलात के कर्मी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ साल से थी उम्र
एसडीओ जीएस कार्की के मुताबिक बाघिन की उम्र करीब डेढ़ साल थी तथा उसका शव करीब 24 घंटे पुराना था। उसकी खाल, दांत और नाखून सुरक्षित हैं।

वन संरक्षक विवेक पांडे ने बताया कि मौके पर दूसरे बड़े बाघ के पंजे के निशान मिले हैं, ऐसे में प्रथमदृष्टया संघर्ष में बाघिन की मौत की आशंका है। पुष्ट जानकारी शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें